श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सजा चौकियां धाम

मन्दिर के महन्त ने जनपदवासियों से की अपील

दर्शन करके ग्रहण करें प्रसाद: विवेकानन्द पण्डा

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां श्री शीतला जी मंदिर चौकियां धाम में भी भगवान श्री कृष्ण के जन्माेत्सव मनाने की तैयारियां सम्पूर्ण हो गयीं। मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि शुक्रवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पंडा परिवार द्वारा 2 दिन पहले से ही मंदिर को सजाने संवारने के लिए तैयारियों में लगा हुआ है जिसको अन्तिम रूप में ला दिया गया है। मुख्य द्वार से लेकर गर्भ ग्रह तक मंदिर को फूलों से और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है।

महंत जी ने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव पर मां श्री शीतला जी का विशेष अदभुत अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। भाद्र पक्ष की अष्टमी तिथि जन्माष्टमी पर मां शीतला माता रानी व सत्य नारायण भगवान मन्दिर विशेष रूप से सजा हुआ है। वहीं मां श्री शीतला जी मंदिर समिति मंदिर को सजाने का कार्य की। इस पर्व पर मंदिर प्रबंधक अजय पंडा एवं अध्यक्ष विकास पंडा के साथ सभी पंडा परिवार के सदस्य अपना अपना योगदान करते हैं।

वहीं मंदिर सजावट में रंजीत पंडा, संदीप माली, नाटे गिरी, नारद माली, अतुल साहू, पुत्तूल माली आदि सजावट कार्य को अंजाम दिये। मंदिर के महंत ने जनपद सहित पूर्वांचल के सभी भक्तों से अपील किया कि जन्माष्टमी पर उपस्थित होकर मां के अद्भुत दर्शन और भगवान श्री कृष्ण की झांकी का दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त करें और कृष्ण जन्म पर प्रसाद ग्रहण करें।

Related

डाक्टर 9010888799201659917

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item