विद्युत की चपेट में आने से महिला को हुई मौत

 

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोल्हनामऊ ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम नाहरमऊ ग्रामसभा में घर में झाड़ू लगाते हुए एक महिला कंचन देवी पत्नी वीरेंद्र गौतम 32 वर्ष की विद्युत के चपेट में आने से मौत हो गई। स्वजनों ने बताया कि महिला अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या की भांति बृहस्पतिवार को भी घर में झाड़ू लगा रही थी कि घर में ही रखे एक पंखे में करंट प्रवाहित हो रही थी। इसके संपर्क में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद आनन-फानन में स्वजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले आये जहां डाक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। बता दें कि महिला के दो बच्चे हैं जिसमें से एक लड़का और एक लड़की है। उनकी उम्र 5 और 4 वर्ष है तथा महिला के प्रति वीरेंद्र गौतम लकवा ग्रस्त मरीज हैं। वहीं इस घटना से मृतका के स्वजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। इस संदर्भ में स्वजनों द्वारा स्थानीय थाना सुजानगंज को लिखित सूचना दी। इसके बाद मौके पर थाना पुलिस सुजानगंज पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Related

JAUNPUR 5619685580301372820

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item