प्रस्तावित आयु सीमा संशोधन के विरोध में युवा अधिवक्ताओं ने किया शंखनाद

 कलेक्ट्रेट में बैठक करके सभी ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों युवा अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के शीर्ष नेतृत्व की तानाशाही और मनमानी कार्यशैली के विरुद्ध ऐतिहासिक आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। अधिवक्ता संघ द्वारा प्रस्तावित असंवैधानिक आयु सीमा संशोधन के विरोध में कुद्ध अधिवक्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ संपूर्ण परिसर में चक्रमण करते हुए ताली व थाली बजाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया तथा बहरे कानों तक अपनी आवाज पहुँचाने के लिए लोकतांत्रिक शंखनाद किया।

धरनारत युवा अधिवक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले शीर्ष नेतृत्व द्वारा बार की मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है। 439 अधिवक्ताओं के स्पष्ट हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सौंपकर विधिवत आम सभा (आम बैठक) आहूत करने का विनम्र आग्रह किया गया था किंतु पखवाड़े भर से अधिक समय बीत जाने के बावजूद हठधर्मिता के चलते न कोई संज्ञान लिया गया और न ही बैठक बुलाई गई।

आंदोलनकारी अधिवक्ताओं ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि मूल बायलॉज में आयु अस्वीकृति का कोई वैधानिक प्रावधान न होने के बावजूद इसे जबरन थोपना युवा अधिवक्ताओं के भविष्य पर कुठाराघात है। जब तक इस काले संशोधन प्रस्ताव को बिना शर्त पूर्णतया निरस्त नहीं किया जाता तब तक थाली बजाने, क्रमिक अनशन और न्यायिक कार्य बहिष्कार समेत यह आर-पार का संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।

स अवसर पर लाल बहादुर यादव (पूर्व मंत्री), बृजेश यादव (वरिष्ठ अधिवक्ता/पूर्व मंत्री), गुलराज यादव, शैलेंद्र यादव, शशांक शेखर तिवारी, आडिटर मयंक, आनन्द यादव, जे०पी० पाल (पूर्व कोषाध्यक्ष), प्रदीप यादव (पूर्व प्रत्याशी महामंत्री), विकास यादव, महावीर यादव, संतोष यादव, समर बहादुर यादव, रावेन्द्र चौहान, देवेश मौर्या, अमित यादव, राजेश मौर्य, दिनेश यादव, रोहित यादव, शैलेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 5505150950654794830

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item