आजाद समाज पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा में हादसा, बाइक सवार आपस में भिड़े

बिना हेलमेट बाइक चलाने के दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट, यातायात नियमों की अनदेखी का आरोप

जौनपुर। मछलीशहर में आजाद समाज पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान गुरुवार को मछलीशहर-जंघई हाईवे पर जगदीशपुर बाजार के पास हादसा हो गया। यात्रा में शामिल तीन बाइक सवार आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान हाईवे पर बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन शामिल थे। कई बाइक सवार बिना हेलमेट के नजर आए। कुछ बाइक पर तीन-तीन लोग सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। इतना ही नहीं, कुछ युवक बाइक पर खड़े होकर भी चलते दिखाई दिए। यात्रा के दौरान यातायात नियमों की इस कथित अनदेखी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक आयोजनों और यात्राओं के दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी में नियमों का उल्लंघन होना चिंता का विषय है। हेलमेट और ओवरलोडिंग जैसे नियमों की अनदेखी से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

गौरतलब है कि आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को प्रतापगढ़ की रैली में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाए थे। ऐसे में मछलीशहर की यात्रा के दौरान हुए सड़क हादसे और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर अब आयोजन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं।


Related

डाक्टर 4569200333357240979

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item