दो भाईयों ने एक साथ हासिल की बड़ी कामयाबी, Infosys में हुआ चयन

 युवराज और जयेश आपस में मामा -बुआ के बेटे हैं 

युवराज ने सेंट पैट्रिक तो जयेश ने प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल से की इंटर तक पढ़ाई, इंजीनियरिंग के बाद मिली सफलता

जौनपुर। मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर शहर के दो भाइयों ने एक साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। बुआ के बेटे युवराज सिंह और जयेश सिंह का देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी Infosys में एक साथ चयन हुआ है। दोनों की सफलता की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।


नगर के रूहट्टा मोहल्ला निवासी सुनील कुमार सिंह के पुत्र युवराज सिंह ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई शहर के सेंट पैट्रिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्रतिष्ठित आईटी कंपनी Infosys में अपना स्थान बनाया।


वहीं नईगंज मोहल्ला निवासी राकेश कुमार सिंह के पुत्र जयेश सिंह ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल से हासिल की। इसके बाद उन्होंने ABES Engineering College, गाजियाबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। अब जयेश का भी Infosys में चयन हुआ है।


खास बात यह है कि युवराज और जयेश आपस में मामा -बुआ के बेटे हैं और दोनों का एक साथ एक ही प्रतिष्ठित कंपनी में चयन हुआ है। दो भाइयों की एक साथ मिली इस सफलता ने परिवार के लिए खुशी और गर्व का अवसर पैदा कर दिया है।


परिजनों और शुभचिंतकों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दोनों भाइयों की सफलता ने यह भी साबित किया है कि मजबूत लक्ष्य, निरंतर मेहनत और बेहतर शिक्षा के जरिए युवा अपने सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं।

Related

JAUNPUR 4210201075656872645

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item