सांसद सीमा द्विवेदी पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज हुआ था मुकदमा, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजा

सुजानगंज, जौनपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सुजानगंज पुलिस ने 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, बीते 20 अक्टूबर को सांसद की मीडिया टीम के प्रतिनिधि अंजनी तिवारी उर्फ पंकज ने सुजानगंज थाने में लिखित शिकायत दी थी। आरोप लगाया गया था कि एक इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से सांसद के संबंध में आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवती को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर अजय राय के पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित पांडेय और महिला कांस्टेबल पल्लवी सिंह शामिल रहीं।

Related

JAUNPUR 5849209805077132385

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item