जौनपुर में 32 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई PET-2026 परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण

 87,696 अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए थे परीक्षा केंद्र, दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा

जौनपुर। जनपद में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 रविवार को 32 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. समेत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


जनपद में परीक्षा के लिए कुल 32 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 32 केंद्र व्यवस्थापकों और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित थी। जनपद में कुल 87,696 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, कुछ अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।


जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने टीडी इंटर कॉलेज और जनक कुमारी इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।


परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

Related

JAUNPUR 3608912344515805871

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item