लायन्स क्लब जौनपुर गोमती ने 'सर्वपितृ नारायण भोज' का किया आयोजन

 


जौनपुर। लायन्स क्लब इण्टरनेशनल के सेवा एवं मानवता के मूल उद्देश्यों को आत्मसात करते हुये लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत ‘सर्वपितृ नारायण भोज’ का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य पितृ पक्ष पर अपने पूर्वजों की स्मृति में जरूरतमन्दों को भोजन कराकर सेवा, करुणा और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देना था।

क्लब का मानना है कि जरूरतमन्दों को भोजन कराना केवल दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन है। अपने पितरों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का इससे बेहतर माध्यम है कि उनके नाम पर जरूरतमन्द लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाई जाय और किसी भूखे व्यक्ति को भोजन प्राप्त हो।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सैयद हसनैन कमर ‘दीपू’, कोषाध्यक्ष ऋषिदेव, सचिव नवीन मिश्रा, डॉ जीसी सिंह, अनिल पाण्डेय, संजीव गुप्ता, धनंजय पाठक, गणेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, मुकेश मौर्या, डॉ राजेश मौर्या, अनिल अग्रहरि, सुनील जायसवाल, सुधा मौर्या, संजय साहू, मनोज जायसवाल, मनीष गुप्ता, धीरज गुप्ता, सेवा सप्ताह चेयरपर्सन संतोष साहू  सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 3417390322885578107

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item