राम मंदिर शाखा गूलर घाट पर हुआ पूर्ण गणवेश एकत्रीकरण कार्यक्रम
https://www.shirazehind.com/2026/10/blog-post_576.html
विजयादशमी उत्सव का दिखा पूर्वाभास, अनुशासन के साथ जुटे स्वयंसेवक
जौनपुर। राम मंदिर शाखा गूलर घाट पर पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 44 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में तथा सात स्वयंसेवक अन्य वेश में उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों की अनुशासित उपस्थिति से आगामी विजयादशमी उत्सव का पूर्वाभास नजर आया।इस अवसर पर ब्रह्मेश शुक्ला ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने संगठन, राष्ट्र और समाज के प्रति स्वयंसेवकों के दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता एवं राष्ट्रभाव को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर संघचालक धर्मवीर की भी मौजूदगी रही।
एकत्रीकरण कार्यक्रम में अतुल जायसवाल, विनीत शुक्ल एडवोकेट, प्रदीप निषाद, पवन साहू सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मानिक चंद्र सेठ ने सभी आगंतुकों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

