शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में भक्तों ने किया दर्शन—पूजन

 

चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र मां शीतला चौकियां धाम में सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप में दर्शन-पूजन करके मत्था टेका। सोमवार की भोर में 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर महंत विवेकानन्द पंडा ने माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती पूजन किया। हवन—पूजन एवं माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े होकर भक्तों ने माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन करते नजर आये। मन्दिर परिषद को आकर्षण रूप, रंग—बिरंगे झालर, लाइट आदि से सजाया गया है।

बताया गया कि शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में माता रानी का दर्शन पूजन किया गया। श्रीमद्देवी भागवत, मार्कण्डेय पुराण कथा के अनुसार मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।मां ब्रह्मचारिणी तप, संयम, ज्ञान और वैराग्य की देवी हैं। उन्होंने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करने की परम्परा है। जो शांति और पवित्रता का प्रतीक है। माता को सफेद रंग की चीजें, मिश्री, पंचामृत या मखाने की खीर का भोग लगाया जाता है।

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर सहित मेला क्षेत्र में पुलिस व पीएसी के जवान लगाये गये हैं। आजमगढ़ मार्ग से आने वाले दर्शनार्थियों के लिये वाहन पार्किंग की व्यस्था मन्दिर से 300 मीटर की दूरी पूर्वी मुख्य मार्ग की गयी है। वहीं वाराणसी, शाहगंज, सुल्तानपुर, जौनपुर से आने पर पश्चिमी मुख्य मार्ग बड़ागर चौराहे पर वाहन पार्किंग की व्यस्था की गयी है। थानाध्यक्ष लाइन बाजार केके सिंह एवं शीतला चौकियां धाम चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मेला क्षेत्र में मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 8171257631927432660

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item