पीएसी के जवान पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

 एसएसपी के निर्देश पर लाइन बाजार पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, चौकियां धाम चौकी प्रभारी को सौंपी गई जांच

जौनपुर। मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में लाइन बाजार थाने की पुलिस ने पीएसी के एक जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी चौकियां धाम चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के असवारा गांव निवासी लकी यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि गांव के ही उनके पट्टीदार सूरज यादव पुत्र लालमन यादव से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। सूरज यादव वर्तमान में पीएसी की 36वीं वाहिनी रामनगर, वाराणसी में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित चौकियां धाम में लगी हुई थी।

लकी यादव के मुताबिक, बीते 13 अक्टूबर को वह अपने ननिहाल चौकियां धाम आए हुए थे। इसी दौरान सुबह 9:47 बजे आरोपी सूरज यादव की नजर उन पर पड़ी। आरोप है कि इसके बाद सूरज यादव ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी अपने पद और अधिकार का दुरुपयोग करते हुए उन्हें धमका रहा है।

पीड़ित की तहरीर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लाइन बाजार थाने की पुलिस ने 27 अक्टूबर को आरोपी सूरज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी लाइन बाजार विनीत राय ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए चौकियां धाम चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related

JAUNPUR 8751294949611392086

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item