अध्यक्ष विजय बिन्द सहित पूरी टीम को दिलायी गयी शपथ
नाजिर विजय प्रताप सिंह को चुना गया कार्यक्रम संयोजक
जौनपुर। दुर्गा पूजनोत्सव हेतु मायांजलि संस्था ने नवचयनित पदाधिकारियों के लिये शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। नगर के मियांपुर में स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में आगामी दो वर्षों के लिये चुने गये अध्यक्ष विजय बिन्द व महासचिव सर्वेश यादव के साथ पूरी प्रबन्धकारिणी को संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने शपथ दिलाया। साथ ही विजय प्रताप सिंह नाजिर कलेक्ट्रेट जौनपुर को कार्यक्रम संयोजक चुना गया। इस पर उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से सभी का स्वागत किया।
इसी क्रम में विकेश उपाध्याय, मोती लाल यादव, नीरज सिंह, विनोद यादव, शशांक सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद यादव को संस्था के वरिष्ठ सदस्य गिरिश सिंह पप्पू, संदीप यादव, डा० रजनीश द्विवेदी व निवर्तमान अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया। इसी क्रम में अगले दो वर्षों के लिए राम प्रकाश यादव, विजय प्रताप सिंह व आशीष त्रिपाठी को संयुक्त रूप से कार्यक्रम संयोजक चुना गया। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

