PET परीक्षा को लेकर जौनपुर शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, सुबह छह से रात आठ बजे तक प्रतिबंध

 

जौनपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को सकुशल संपन्न कराने और शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए रविवार एक नवंबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक जौनपुर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास, कुत्तूपुर तिराहा और हौज टोल प्लाजा से शहर में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नो एंट्री के दौरान गैस, डीजल, पेट्रोल, दूध, सब्जी, दवा सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे वाहनों को छूट रहेगी। नो एंट्री पास जारी होने के बावजूद अन्य भारी वाहनों को प्रतिबंध का पालन करना अनिवार्य होगा।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान शहर में भारी वाहन लेकर प्रवेश न करें, ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Related

JAUNPUR 1710517325761120993

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item