10 नवंबर को निकलेगी भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की भव्य शोभायात्रा

 टाउनहाल से अपराह्न 3 बजे शुरू होकर रूहट्टा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर होगा समापन, कलम के सिपाहियों से विशेष अपील

जौनपुर। सृष्टि के समस्त जीवों के शुभ-अशुभ कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले लेखनी के अधिष्ठाता भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की भव्य शोभायात्रा इस वर्ष भी जनपद में पूरे हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आगामी 10 नवंबर 2026, मंगलवार को आयोजित होने वाली इस शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव एवं शोभायात्रा के संयोजक अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा अपराह्न 3 बजे टाउनहाल नगर पालिका परिषद से प्रारंभ होगी। यहां से यात्रा कोतवाली, चहारसू, ओलंदगंज होते हुए रूहट्टा स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन होगा। इसके उपरांत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया है।

कलम के सिपाहियों से विशेष अपील

शोभायात्रा के संयोजक अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के सभी वर्गों के लोगों से आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से पत्रकारों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों तथा पठन-पाठन एवं लेखन कार्य से जुड़े लोगों से इस पावन अवसर पर उपस्थित रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज विद्या, लेखनी और ज्ञान के आराध्य हैं। कलम से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए पूजा-अर्चना एवं शोभायात्रा में सहभागिता अवश्य करनी चाहिए। आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने तथा भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related

JAUNPUR 8249395576711374970

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item