छठ पूजा के परायण पर 16 नवंबर को जौनपुर में स्थानीय अवकाश घोषित

 जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने जारी किया आदेश, शासन से सार्वजनिक अवकाश घोषित होने पर स्वतः निष्प्रभावी होगा स्थानीय अवकाश

जौनपुर। छठ पूजा पर्व के परायण के अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने 16 नवंबर को जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। हालांकि, यह अवकाश इस शर्त के साथ घोषित किया गया है कि यदि 16 नवंबर को शासन स्तर से सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जाता है तो जनपद स्तर पर घोषित स्थानीय अवकाश स्वतः निष्प्रभावी हो जाएगा।


गौरतलब है कि छठ पूजा के परायण पर 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग शिक्षक संगठनों की ओर से पहले ही प्रादेशिक स्तर पर उठाई जा चुकी है। ऐसे में अब शासन स्तर से होने वाले निर्णय पर भी नजर रहेगी।

Related

डाक्टर 2065482850589530806

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item