बाल दिवस पर करंजाकला में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 

जौनपुर। बाल दिवस के अवसर पर विकास खंड करंजाकला की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। खेल मैदान पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला सुनील यादव एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।


मुख्य अतिथि सुनील यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की। ऐसे बच्चे जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।


खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला श्रवण यादव ने अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है।


प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की 50, 100 और 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद और ऊंची कूद सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। मैदान पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं कार्यालय कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।


Related

JAUNPUR 744910226843443543

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item