विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मतदान कार्मिकों का डेटाबेस तैयार करने को अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

 एडीएम परमानंद झा ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में कर्मचारियों का सही और पूर्ण विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश

जौनपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मतदान कार्मिकों का डेटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा ने की।


बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में मतदान कार्मिकों का डेटाबेस निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि निर्वाचन के दौरान मतदान कार्मिकों की तैनाती की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सही और अद्यतन विवरण पोर्टल पर उपलब्ध होना आवश्यक है।


इस दौरान इलेक्शन पर्सनल डिप्लॉयमेंट सिस्टम (ईपीडीएस) के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने तथा डेटा फीडिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। तकनीकी कार्मिकों ने जनपद के सभी विभागों के संबंधित पटल सहायकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को पोर्टल पर डेटा दर्ज करने, आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाओं और सूचनाओं को सही तरीके से अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया।


प्रशिक्षण के दौरान डेटा फीडिंग में बरती जाने वाली सावधानियों, संभावित त्रुटियों तथा उनसे बचने के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। कर्मचारियों को बताया गया कि पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली प्रत्येक सूचना का सही होना जरूरी है, ताकि निर्वाचन के समय मतदान कार्मिकों की तैनाती में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो।


अपर जिलाधिकारी परमानंद झा ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदान कार्मिकों का डेटाबेस तैयार करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सभी विभाग अपने यहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सही और पूर्ण विवरण निर्धारित समयसीमा के भीतर पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि डेटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारी अपलोड की गई सूचनाओं का सावधानीपूर्वक सत्यापन भी कराएं।


उन्होंने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों का सटीक डेटाबेस तैयार होना बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें सभी विभागों की जिम्मेदारी है कि वे समयबद्ध तरीके से अपनी सूचनाएं उपलब्ध कराएं।


बैठक में जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, संबंधित पटल सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 4556074900711315447

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item