मनबढ़ों ने युवक को पीटकर किया घायल, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

जफराबाद। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुड़वा परियावा गांव में शुक्रवार की रात पुराने विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी त्रिलोचन गौतम पुत्र कमला गौतम शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रोहित गौतम, अर्जुन गौतम और चंदन गौतम ने पुराने विवाद को लेकर उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। त्रिलोचन ने जब इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए।


इस संबंध में थाना प्रभारी विनीत राय ने बताया कि पीड़ित त्रिलोचन गौतम की तहरीर पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related

JAUNPUR 4895864533966294515

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item