धूमधाम से मनाई गई श्री मोदनसेन जी महाराज की जयंती, युवा मोदनवाल समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

 शाहगंज में दो दिवसीय आयोजन में सुंदरकांड पाठ, जयंती समारोह और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, समाज की एकता और उत्थान पर दिया गया जोर

शाहगंज, जौनपुर। श्रीराम जानकी मंदिर श्री संगत जी परिसर, संगत नगर में श्री मोदनसेन जी महाराज की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। दो दिवसीय समारोह के पहले दिन सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दूसरे दिन अक्षय नवमी के पावन अवसर पर जयंती समारोह के साथ युवा मोदनवाल समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में मोदनवाल समाज के लोगों ने श्री मोदनसेन जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. घनश्याम दास मोदनवाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदनवाल महासभा एवं चेयरमैन, ज्ञानपुर) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीपी गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरपीएस मानवाधिकार फोरम, सुल्तानपुर) एवं बृजेश गुप्ता (डायरेक्टर, ग्लोबल ओवरसीज, गोपीगंज) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोदनवाल महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मोदनवाल ने की।


इस अवसर पर युवा मोदनवाल समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान, एकता, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह में समाज के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल मोदनवाल, महामंत्री शिवेन्द्र मोदनवाल, युवा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अतुल मोदनवाल, नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष आदित्य मोदनवाल, महिला अध्यक्ष शालू मोदनवाल, कोषाध्यक्ष नारायण विष्णु मोदनवाल, खेतासराय से शैलेंद्र सिंह, मनीष मोदनवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, अग्रहरि समाज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि, जियालाल मोदनवाल, राम प्रकाश मोदनवाल, दीपक मोदनवाल, जिलाध्यक्ष दिनेश मोदनवाल, प्रहलाद मोदनवाल, सुशील मोदनवाल, संजय मोदनवाल, बैजनाथ, नीलेश, प्रगेश, सचिन वर्मा सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


अंत में मोदनवाल समाज के अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 8952705246634854014

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item