नारी शक्ति का सम्मान, सुरक्षा एवं शिक्षा का अवसर ही असली पूजा: डा. विवेक
https://www.shirazehind.com/2026/11/blog-post_989.html
नारी को मां लक्ष्मी एवं दुर्गा का स्वरूप मानकर सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी: इं. कृष्ण कुमार जायसवाल
विशिष्ट अतिथि प्रशान्त द्विवेदी ने सनातन धर्म के महत्व पर डाला प्रकाश
विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता ने नारी सम्मान, शिक्षा, संस्कार का दिया संदेश
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) का 41वां पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता ने नारी सम्मान, शिक्षा, संस्कार का दिया संदेश
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) का 41वां पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
जौनपुर। मां लक्ष्मी की पूजा तभी सार्थक होगी जब हम घर की माताओं—बेटियों के साथ समाज की प्रत्येक महिला को सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा का समान अवसर देंगे। उक्त बातें श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट जौनपुर द्वारा नगर में आयोजित 41वें पुरस्कार वितरण समारोह में सपा नेता डा. विवेक यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कही।
इसी क्रम में अति विशिष्ट अतिथि इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू पूर्व महामंत्री काशी क्षेत्र भाजपा ने कहा कि नारी को मां लक्ष्मी एवं दुर्गा का स्वरूप मानकर उसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जब तक महिलाएं सुरक्षित और सम्मानित नहीं होंगी तब तक देश की वास्तविक प्रगति सम्भव नहीं है।
इसके पहले उपरोक्त अतिथियों के अलावा विशिष्ट अतिथि डा. प्रशांत द्विवेदी प्रकाश डेंटल क्लीनिक, कार्यक्रम संयोजक जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू राष्ट्रीय सचिव मुलायम यूथ बिग्रेड एवं विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने मां लक्ष्मी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके समारोह का शुभारम्भ किया। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू, दीपक अग्रहरि, कृष्णकान्त विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार यादव, राकेश वर्मा, शिवा गुप्ता, अंकित यादव, दिलीप जायसवाल, दिनेश यादव फौजी सहित अन्य लोगों ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से किया।
तत्पश्चात पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नैपाली, श्री गणपति पूजा महासमिति ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष संजीव यादव, वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना, संस्थापक पुत्र वैभव वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया जिसके बाद निर्णायक मण्डल के पुराने सदस्य अंजनी प्रजापति, शिवेन्द्र गुप्ता, रश्मि केसरवानी, सीमा चक्रवाल, दीक्षा अग्रहरि को सम्मानित करते हुये निर्णायक मण्डल के नये सदस्य शान्तनु गुप्ता, रिया गुप्ता, आशीष पाण्डेय शिक्षक को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलायी। साथ ही समाजसेवी प्रत्युष गुप्ता 'बच्चा', भजन गायक अभिषेक मयंक, तेलंगाना के पत्रकार अजय शुक्ला सहित तमाम गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि प्रशांत द्विवेदी ने सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुये नशा मुक्ति पर बल दिया। साथ ही पूजन समितियों से अपील किया कि वे पूजा पण्डालों और विसर्जन कार्यक्रमों में शान्ति, सौहार्द एवं अनुशासन बनाये रखें। विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता ने नारी शक्ति पर चर्चा करते हुये हर अच्छे आयोजनों में महिलाओं को आगे आने का आह्ववान किया। साथ ही आगे कहा कि जौनपुर की लक्ष्मी पूजा की पहचान शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन से बनी रहनी चाहिये। इसी क्रम में कार्यक्रम संयोजक जगदीश मौर्य गप्पू ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र की तरक्की का सबसे मजबूत आधार बताते हुये कहा कि दो वक्त की रोटी कम खा लें, कपड़े थोड़े सादे पहन लें लेकिन बच्चों की शिक्षा से कभी समझौता न करें।
इस मौके पर आये लोगों का स्वागत पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में संस्थापक पुत्र वैभव वर्मा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमिति के संस्थापक सदस्य डा. राम नारायण सिंह एवं संचालन संरक्षक रामजी जायसवाल ने किया।
समारोह में इन हस्तियों की रही उपस्थिति

समारोह में विशिष्ट सदस्य अजय पाण्डेय पत्रकार, जयकृष्ण साहू जैकी, आलोक सेठ, राज्यमंत्री गिरीश यादव के कार्यालय प्रभारी डा. ब्रम्हेश शुक्ल, गीतांजलि के पूर्व अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, वर्तमान अध्यक्ष नीरज शाह, जगन्नाथ मोदनवाल, रमेश श्रीवास्तव, शरद साहू, भाजपा नगर अध्यक्ष डा. कमलेश निषाद, स्वच्छ भारत मिशन की ब्राण्ड अम्बेसडर स्वर्णिमा जायसवाल, दिलीप सिंह, अजयनाथ जायसवाल, दिलीप जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, वरिष्ठ उद्घोषक अवनीन्द्र तिवारी, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, मनीष देव विक्रम, मनीष गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, सरदार मनमोहन सिंह, संजय शुक्ला पत्रकार, हसनैन कमर दीपू, राघव गुप्ता, रूपेश गुप्ता, जिला विपणन अधिकारी अनिल साहू, सुशांधू विश्वकर्मा एडवोकेट, आशीष बोस, श्री गणपति पूजा महासमिति के अध्यक्ष दीपक जावा, विशाल खत्री, पत्रकार राजकुमार मौर्य, किशन रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इन लोगों का रहा विशेष योगदान
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल प्रजापति, कोषाध्यक्ष डा. आशुतोष सिंह, संगठन सचिव दीपक अग्रहरि, राकेश वर्मा, प्रवक्ता अंकित जायसवाल पत्रकार, शुभांशू जायसवाल, मुख्य लेखा परीक्षक कृष्णकान्त विश्वकर्मा, सहायक लेखा परीक्षक योगेश जायसवाल, रोहन जायसवाल, संकल्प गुप्ता, मीडिया प्रभारी महेन्द्र प्रजापति, अभिजीत जायसवाल, कार्यक्रम सचिव कृष्ण कुमार यादव, शिवा गुप्ता, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, शोभायात्रा प्रभारी राजा अग्रहरि, सत्यम प्रजापति, अभिषेक अग्रहरि, सहायक शोभायात्रा प्रभारी सतीश निषाद, प्रशांत कुकरेजा एडवोकेट, विजय केडिया, अंकित यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।
तमाम समाजसेवियों ने समारोह में दर्ज करायी उपस्थिति
इस अवसर पर श्री संकट मोचन संगठन गोपी घाट, बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू, अष्टभुजी संस्था सब्जी मण्डी, लोक जनसेवा फाउण्डेशन ट्रस्ट के अक्षय गुप्ता, श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति, भारत विकास परिषद, उद्योग व्यापार मण्डल सहित तमाम सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा भाजपा नेता दीपक सिंह माण्टो, सुरेन्द्र जायसवाल, राजेश कन्नौजिया, सारांश मिश्र, राज प्रेमी, आशुतोष मिश्रा, अमित गुप्ता, अभय प्रजापति बंटी, शिक्षिका आरती जायसवाल, भाजपा नेता प्रमोद सिंह, धर्मेन्द्र सेठ, संजय स्टार, रमेश साहू, शरद साहू, पवन साहू, पत्रकार हिम्मत बहादुर सिंह, लायंस क्लब गोमती के सचिव नवीन मिश्र, रोशनी केसरवानी, रश्मि केसरवानी, डा. आकांक्षा द्विवेदी, शुभम अग्रहरि, छोटे लाल राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्त श्रीमाली महासभा, पत्रकार सुशील स्वामी, दिनेश साहू, राकेश सोनी, पवन सोनी, सत्य नरायन केशरी नन्दी, मंगला देवी, अन्नू सेठ महिला अध्यक्ष भारतीय स्वर्ण समाज, वैष्णवी सोनी, भाजपा नेत्री माला वर्मा, पत्रकार बिपिन श्रीमाली, कमलेश जी, अमित विश्वकर्मा, आकाश कुमार, संदीप जी, प्राप्ती गुप्ता, विशाल खत्री, राकेश गुप्ता, आकाश सोनकर, अखिलेश मोदनवाल, कोटेदार संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पण्डाल में सर्वोदय संस्था पान दरीबा, दैनिक मार्ग सजावट में नया सबेरा समिति जगदीश पट्टी उद्योग आफिस, शोभायात्रा में श्री श्री श्यामा काली पूजा समिति बजरंग घाट ताड़तला एवं झांकी में श्री सार्वजनिक मां लक्ष्मी पूजा बाल संस्था बेगमगंज चुंगी अव्वल
पण्डाल में सर्वोदय संस्था पान दरीबा प्रथम, नव बाल तरंग लक्ष्मी पूजा समिति अहियापुर मोड़ द्वितीय, जय श्रीराम लक्ष्मी पूजा समिति भण्डारी पुलिस चौकी तृतीय आये। दैनिक मार्ग सजावट में नया सबेरा समिति जगदीश पट्टी उद्योग आफिस प्रथम, जय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव समिति जगदीशपुर क्रासिंग उस पार द्वितीय, गोसाई नव युग संस्था उर्दू बाजार तृतीय आये। शोभायात्रा में श्री श्री श्यामा काली पूजा समिति बजरंग घाट ताड़तला प्रथम, न्यू कादम्बरी लक्ष्मी पूजा समिति सिपाह द्वितीय, दिव्य योति संस्था समोपुर जगदीशपुर तृतीय आये। झांकी में श्री सार्वजनिक मां लक्ष्मी पूजा बाल संस्था बेगमगंज चुंगी प्रथम, बाल कल्याण संस्था डढ़ियाने टोला द्वितीय, श्री शीतला बाल समिति नया पान दरीबा मखदूम शाह अढ़न तृतीय आये।
Posted by
Www.shirazehind.com